Skip to content

Smart Job Alert

Latest Govt Jobs and Sarkari Result

Menu
  • Home
  • Govt Jobs
  • Admit Card
  • Result
  • Colleges Syllabus
  • School Syllabus
  • PDF Notes
Menu

Name Server क्या होते हैं और कैसे काम करते है ? What is Name Server In Hindi

Posted on February 18, 2022

Name Server क्या होते हैं और कैसे काम करते है ? What is Name Server In Hindi 

What is Name Server – अगर आप Name Server के बारे में इंटरनेट पर ढूंढ रहे हैं। पर आपको समझ नहीं आ रहा है कि Name Server होते क्या हैं? तो आज आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज इस पोस्ट में हम यही बात करेंगे कि Name Server क्या होते हैं। और वो कैसे काम करते हैं।

What is Name Server In Hindi

Name Server क्या होते हैं?

Name Server के बारे में जानने से पहले आप ये जान लीजिए कि हमारी Domain Name System (DNS) कैसे काम करता है।  जब भी हम कोई वेबसाइट बनाते हैं और उसे इंटरनेट और लाइव करते हैं है। तो हमारी वेबसाइट एक IP address पर चलती है। पर हमें वो अक्सर याद नहीं रखना पड़ता क्योंकि हम उसके बदले में Domain Name खरीद लेते हैं। और हमें बस वो Domain Name याद रखना होता है। 
अब यहां Name Server का मुख्य भाग आता है। जब भी आपक किसी डोमेन को खरीदते हैं। तो उस डोमेन के साथ आपको उस Domain Name के Name Server भी दिए जाते हैं। ये Name Server आपके डोमेन को आपके IP address से जोड़ते हैं। ताकि बाकी लोगों को सिर्फ आपके डोमेन को याद रखने की आवश्यकता पड़े। उन्हें आपकी वेबसाइट का पूरा IP address याद रखने की जरूरत न पड़े। 

Name Server काम कैसे करते है ?

अब ऐसा क्यों होता कि जब आप डोमेन कहीं और से खरीदे और होस्टिंग कहीं और से खरीदें तो आपको अपने Name Server को अपडेट करना पड़ता है ? ऐसा इसलिए होता है क्युकी जहां से अपने होस्टिंग ली है वहां का IP address कुछ और होगा। तो अपने IP address के बदले अपने Name Server को देते हैं। जो कि होस्टिंग के IP address के साथ जुड़े हुए होते हैं। तो जैसे ही आप आपने Domain Name के Name Server को होस्टिंग के Name Server से  बदलते हैं। तो आपका Domain Name अपने आप होस्टिंग के IP address पर Point कर जाता है। फिर आप आसानी से अपनी वेबसाइट के डोमेन पर अपनी वेबसाइट को मैनेज कर सकते हैं। 
अगर आपने कभी अपने डोमेन के DNS Management वाले सेक्शन में गए होंगे तो आपको पता होगा कि वहां एक लाइन होती है कुछ ऐसी
ऐसा कुछ आपने जरूर देखा होगा तो यहां यही दर्शाया गया है कि आपके डोमेन का एड्रेस इस आईपी पर Point किया गया है।

Name Server को अपडेट कैसे करते हैं ?

Name Server को Update करना बहुत ही आसान होता है। सबसे पहले जहां से आपने डोमेन खरीदा है वहां अपना अकाउंट खोल कर अपने डोमेन के DNS वाले सेक्शन में जाना है। उसके बाद आपको आपके डोमेन के Name Server को ढूंडना है। वो आपको बहुत आसानी से वहीं मिल जाएंगे। उसके बाद आपने जहां से होस्टिंग खरीदी है वहां पर अकाउंट खोलकर उनके Name Server को कॉपी करना है और डोमेन के Name Server की जगह paste करना है। आपको 2 Name Server दिए जाएंगे आपको उन दोनों को अपडेट करके सेव कर देना है। 
उसके बाद 24-48 घंटे के अंदर आपके Name Server अपने आप अपडेट हो जाएंगे और आप अपनी वेबसाइट को ऑनलाइन देख पाएंगे।
तो आज हमने जाना कि Name Server क्या होते हैं और कैसे काम करते हैं। मैंने यहां आसान भाषा में आपको समझाने की कोशिश की है। अगर आपको मन कोई सुझाव या प्रश्न हो तो आप नीचे कमेंट्स सेक्शन में पूछ सकते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About Us
  • All University Syllabus Download 2023
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Smart Job Alert
    About 
    Contact 
    Privacy Policy
    Terms of Use
    ©2023 Smart Job Alert | Design: Newspaperly WordPress Theme