Skip to content

Smart Job Alert

Latest Govt Jobs and Sarkari Result

Menu
  • Home
  • Govt Jobs
  • Admit Card
  • Result
  • Colleges Syllabus
  • School Syllabus
  • PDF Notes
Menu

Backlinks क्या होते हैं और कैसे बनाते हैं ? What is Backlinks in Hindi

Posted on February 18, 2022

Backlinks क्या होते हैं और कैसे बनाते हैं ? What is Backlinks in Hindi 

What is Backlinks – जब भी हम ब्लॉगिंग में SEO की बात करते हैं तो हमें। अक्सर बैकलिंक का नाम सुनने को मिलता है। जो कि आपके ब्लॉग की रैंकिंग बढ़ाने में काफी मदत करता है। आज इस पोस्ट में हम जानेंगे की backlinks क्या होते हैं? Backlinks कैसे बनाते हैं ? 
What is Backlinks in Hindi

Backlinks क्या होते हैं ?

जब भी किसी वेबसाइट या ब्लॉग पर आपकी वेबसाइट का लिंक होता है तो इसके मतलब यह होता है कि वो वेबसाइट आपको एक बैकलिंक दे रही है। इसी तरह जब आप अपनी वेबसाइट में किसी वेबसाइट का लिंक देते हैं तो यानी आपने उस वेबसाइट को एक बैकलिंक दिया है।

 Backlinks इतने ज़रूरी क्यूं हैं ?

दरअसल जब भी कोई वेबसाइट किसी दूसरी वेबसाइट को बैकलिंक देती है तो वो एक link-juice भेजती है। जिसकी मदत से गूगल के बॉट्स को बैकलिंक में दी गई website का पता लगता है और गूगल फिर आपकी वेबसाइट को भी read करता है।
बैक्लिंकस में लिंक्स कितने प्रकार के होते हैं ?
इसके अंदर 2 प्रकार के लिंक होते हैं । जिन्हे हम Do Follow Links और No Follow Links कहते हैं। 
Do Follow Links:- वैसे जो भी साधारण लिंक होते हैं वो सब Do Follow links कहलाते हैं। यह link juice भेजते हैं जिससे गूगल के बॉट्स को आपकी वेबसाइट का पता लगता है 
No Follow Links:- जिन लिंक्स में ” no follow” tag होता है उस लिंक को No follow link कहते हैं। यह link-juice नहीं भेजते हैं। मतलब अगर आप अपनी वेबसाइट के लिए No-Follow लिंक बनाएंगे तो वो आपकी वेबसाइट को ना के बरार फायदा देंगे। 

Backlinks कैसे बनाएं ?

मैं आपको बतादू की backlinks बनाना थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है पर नामुमकिन नहीं है। Backlinks बनाना बेशक मुश्किल है पर वो आपको वेबसाइट को फायदा भी बहुत ज़्यादा देंगे। जब भी कोई ब्लॉगर बैंकलिंक्स बनता है तो वो हमेशा Do Follow Backlinks बनाने के ऊपर ज़्यादा ध्यान देता है। क्यूंकि वो आपके ब्लॉग के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसा नहीं है कि No Follow Backlinks बनाना नुकसान दायक क्युकी अगर आपकी वेबसाइट पर सिर्फ Do Follow backlinks  होंगे तो फिर गूगल को आपकी वेबसाइट पर शक हो सकता है कि आप कुछ गलत करके लिंक्स बना रहे हैं। क्युकी गूगल हमें कभी नहीं कहता की आप लिंक्स बनाओ वो कहता कि आप इतना अच्छा लिखो की लोग आपको खुद लिंक करें।और जहीर सी बात है अगर कोई आपको लिंक देगा तो Do Follow or no Follow दोनों तरह की लिंक आपकी वेबसाइट को मिलेंगे। अब बात करते हैं कि आप कैसे अपनी वेबसाइट के लिए बैकलिंकस बना सकते हैं।

दूसरे ब्लॉगर्स को मेल करें

आप अपने टॉपिक पर बने हुए दूसरे ब्लॉगर्स को मेल करके अपने ब्लॉग के बारे में बता सकते हैं। अगर उनको आपका ब्लॉग पसंद आएगा तो वो आपको जरूर backlink देंगे। हो सकता कई लोग आपसे पैसे मांगे लिंक देने के लिए या हो सकता है काफी लोग मना कर दें। पर जितने भी ब्लॉगर्स आपको लिंक देंगे वो काफी high quality link होगा।
आप दूसरे अच्छे ब्लॉगर्स के लिए infographics बना सकते हैं। अगर उन्हें वो पसंद आया तो भी आपको एक लिंक मिल जाएगा। इस केस में आपको लिंक मिलने की आशंका ज़्यादा है। और ये काफी ज़्यादा लाभदायक भी होगा आपके ब्लॉग के लिए। 

GUEST POST लिखें

आपको इंटरनेट पर बहुत सारे ब्लॉग्स ऐसे मिल जाएंगे जहां आप उनके लिए पोस्ट लिख सकते हैं। आपको एक अलग और आकर्षित पोस्ट बाकी ब्लॉग्स के लिए लिखनी है। और उस पोस्ट में आप अपनी वेबसाइट या ब्लॉग का लिंक दे सकते हैं। अगर उन्हें आपकी पोस्ट अच्छी लगी तो वो उसे अपने ब्लॉग पर पब्लिश के देंगे। और आपका दिया हुआ लिंक अब उनकी वेबसाइट पर आ जाएगा । जिस से आपको एक लिंक मिल जाएगा।

QUORA और अन्य FORUMS में भाग लें

आपने Quora का नाम तो सुना ही होगा। और इंटरनेट पर इसके जैसे और बहुत सारे forums हैं। जहां अलग अलग प्रश्न पूछे जाते हैं और लोग उनका उत्तर भी देते हैं। आप ऐसे forums को join करें और वहां अपने टॉपिक से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दें। उस उत्तर के नीचे आप अपनी वेबसाइट या ब्लॉग का लिंक दे सकते हैं। अगर प्रश्न पूछने वाले को आपका उत्तर पसंद आया तो वो जरूर आपकी वेबसाइट को भी visit करेगा।
अंत में मैं कहना चाहूंगा कि बैकलिंक बनाना आसान नहीं है पर नामुमकिन भी नहीं है। आप चाहें तो इन ऊपर बताए गए methods का इस्तेमाल करके बैकलिंकस बना सकते हैं।
इंटरनेट पर आपको बैकलिंकस बनाने के कई तरीके मिलेंगे जैसे कि दूसरे के ब्लॉग पर कमेंट करना या बैकलिंकस खरीदना इत्यादि। यह 2003 या 2004 में काम कर लेते थे। पर आज के टाइम में अगर आप ऐसे बैकलिंक बनाते हैं तो कुछ समय के लिए तो आपकी वेबसाइट रैंक के जाएगी पर उसके बाद गूगल आपकी वेबसाइट को पेनाल्टी भी लगा सकता है। जिससे आपकी पूरी मेहनत खराब हो जाएगी। तो मैं आपको यही कहूंगा कि आप अच्छे तरीके से ही बैकलिंकस बनाएं। ताकि आपको अच्छे results मिलें।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About Us
  • All University Syllabus Download 2023
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Smart Job Alert
    About 
    Contact 
    Privacy Policy
    Terms of Use
    ©2023 Smart Job Alert | Design: Newspaperly WordPress Theme